मुनि सुब्रतनाथ जैन मंदिर में सिद्ध चक्र महामंडल पूजा शुरू:अष्टान्हीका पर्व पर चलेगी आठ दिवसीय आराधना, घट यात्रा और ध्वजारोहण के साथ हुआ शुभारंभ

![]()
कचना स्थित मलतास केसल परिसर के 1008 श्री मुनि सुब्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अष्टान्हीका पर्व के अवसर पर सोमवार से आठ दिवसीय श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान की शुरुआत हुई। यह धार्मिक आयोजन 21 से 29 जुलाई तक चलेगा। सुबह बैंड-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से घट यात्रा निकाली, जिसके बाद ध्वजारोहण किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। जैन धर्म का महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान मंदिर समिति के सुरेश मोदी ने बताया कि सिद्ध चक्र महामंडल विधान जैन धर्म का महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान है। इसमें सिद्ध परमेष्ठी के गुणों की आराधना की जाती है। मान्यता है कि यह आराधना आत्मिक शांति, कर्मों के क्षय और मोक्ष की भावना को मजबूत करती है। मंदिर अध्यक्ष हिमांशु जैन ने बताया कि आठ दिनों तक प्रतिदिन जलाभिषेक, शांतिधारा और नित्य पूजन के बाद विधि-विधान से सिद्ध चक्र महामंडल विधान होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की।
Source link




