रामानुजगंज में घर में घुसा गोह:वन विभाग ने रेस्क्यू कर वन वाटिका में छोड़ा, युवक ने भी रेस्क्यू टीम की मदद की

![]()
रामानुजगंज में वार्ड क्रमांक 3 में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर अचानक गोह घुस गया। वार्ड निवासी रुदल रवि के घर में करीब 1:30 बजे गोह को देखकर परिवार के सदस्य घबरा गए। उन्होंने तत्काल उस कमरे को बाहर से बंद कर दिया, जिसमें गोह घुसा था। इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। गोह घुसने की खबर से जुटी लोगों की भीड़ घर में गोह घुसने की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और कमरे को सुरक्षित तरीके से खोलकर गोह के रेस्क्यू की तैयारी शुरू की। वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू रेस्क्यू अभियान के दौरान स्थानीय युवक भरत तिवारी ने भी वन विभाग की टीम का सहयोग किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने गोह को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद उसे वन विभाग की वन वाटिका में छोड़ दिया गया। गोह निकलने के बाद परिवार ने ली राहत की सांस गोह के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद घर के सदस्यों ने राहत की सांस ली। आसपास मौजूद लोगों में भी कौतूहल बना रहा और रेस्क्यू पूरा होने तक मौके पर भीड़ जुटी रही। बाद में वन विभाग की टीम गोह को सुरक्षित स्थान पर ले गई।
Source link




