टॉप न्यूज़

कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर युवतियों ने मांगे पैसे:ब्लैकमेल करने, लूटने की कोशिश का केस दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश




राजधानी रायपुर में एक कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। कारोबारी की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो युवतियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, अवैध उगाही और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कारोबारी का नाम जयंत चौधरी बताया जा रहा है। शिकायत के मुताबिक, युवतियों ने धोखे से उसकी फोटो और वीडियो बना लिए और मामला दबाने के एवज में मोटी रकम की मांग की थी। अब पढ़े क्या है पूरा मामला शिकायतकर्ता जयंत चौधरी (38), निवासी न्यू सेल्स टैक्स कॉलोनी, शंकर नगर ने पुलिस को बताया कि मई 2026 में उसकी मुलाकात नित्या सिंह और पायल उर्फ आंचल तिवारी से गुढ़ियारी थाने में हुई थी। इसके बाद दोनों युवतियां लगातार फोन कर उससे संपर्क करने लगीं और नौकरी दिलाने, पार्लर खोलने व अन्य बहानों से पैसों की मांग करती रहीं। कारोबारी के मुताबिक, 14 जून को दोनों युवतियों ने उसे मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के दौरान युवतियों ने कार में बैठकर सिगरेट पी, जिसके बाद उसे चक्कर आने लगा। इसी दौरान युवतियों ने उसके घर जाकर उसकी फोटो और वीडियो बना लिए। अगले दिन दोनों ने आरोप लगाया कि उनके साथ गलत काम हुआ है और मामला दबाने के एवज में मोटी रकम की मांग शुरू कर दी। साथ ही झूठे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी भी दी। पैसे लेने के बाद भी करती रही ब्लैकमेल पीड़ित कारोबारी ने बताया कि बदनामी के डर से उसने 25 जून को तरुण नगर हाट बाजार के पास दोनों युवतियों को 25 हजार रुपए नकद दे दिए। इसके बाद भी ब्लैकमेलिंग नहीं रुकी। आरोप है कि 1 जुलाई को दोनों युवतियां उसके ऑफिस के बेसमेंट तक पहुंच गईं और कार में रखे पैसों से भरे बैग तक पहुंचने की कोशिश की। वहीं 10 जुलाई को ऑफिस पहुंचकर स्टाफ के सामने गाली-गलौज करते हुए दोबारा पैसे नहीं देने पर रेप केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने दर्ज किया केस शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button