टॉप न्यूज़

रायगढ़ में बने खाबो-बने रहिबो 2.0 का अभियान:रक्षाबंधन पर्व को लेकर होगी डेहरी-होटलो में जांच, सप्ताह भर चलेगा अभियान




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभाग के निर्देश पर फूड एंड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों के द्वारा डेयरी व होटलो की जांच की जानी है। जहां रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए बने खाबो-बने रहिबो 2.0 अभियान के तहत मिठाईयों के साथ ही अन्य खाद्या सामाग्रियों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बने खाबो-बने रहिबो 2.0 अभियान 17 अगस्त से 23 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान के तहत पूरे सप्ताह भर का शेड्यूल तैयार किया गया है। जिसमें खाद्य पदार्थों में मिलावट, मिथ्याछाप, भ्रामक प्रस्तुतिकरण, असुरक्षित खाद्य पदार्थ, प्रतिबंधित एनालॉग डेयरी उत्पादों के निर्माण, बिक्री पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि पहले दिन सभी मिठाई के थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में खरीद-बिक्री के लिए बिल-इनवॉइस, सप्लायर कर विवरण, बल्क में रखी मिठाईयों के बिना लेबल वाले कंटेनरो, खाद्य सामग्री की सूची की अनुपलब्धता, संदिग्ध मिल्क स्वीट्स व अन्य खाद्य उत्पादो की जांच की जाएगी।
डेयरी एनालॉग व मिल्क स्वीट्स की जांच
इसके अलावा दूसरे दिन कान्फेक्षनरी मिठाईयों के अस्थाई-मौसमी निर्माताओं की सघन जांच की जाएगी। जिसमें रक्षाबंधन के लिए बड़े पैमान में अमानक मिठाई बनाने वाली इकाइयां, नमकीन व मिठाईयों के अस्थायी-मौसमी निर्माण स्थल और साफ सफाई व्यवस्था, बिना उचित लाइसेंस-पंजीयन संचालित इकाइयां, खाद्य पदार्थों की नियमानुसार लेबलिंग को लेकर जांच की जाएगी। अभियान के तीसरे दिन डेयरी एनालॉग व मिल्क स्वीट्स की प्रारंभिक पहचान जांच की जानी है।
होटल-रेस्टोरेंट सभी जगह जांच की जाएगी
चौथे और पांचवे दिन ग्रामीण क्षेत्रों में कान्फेक्षनरी-मिठाई दुकानें की जांच सघन जांच की जाएगी। छठवां दिन होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा व स्ट्रीट फूड प्रतिष्ठानों में जांच की जाएगी। इसके अलावा सातवें दिन अभियान के दौरान चिन्हित प्रतिष्ठान जहां खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पाए गए हो, वहां की पुनः जांच की जाएगी। इस तरह पूरे सप्ताह भर खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के द्वारा कार्रवाई की जानी है।
सप्ताह भर कार्रवाई जारी रहेगा
इस संबंध में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी ने बताया कि खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभाग के निर्देश पर सप्ताह भर कार्रवाई किया जाना है। रक्षाबंधन को देखते हुए बने खाबो-बने रहिबो 2.0 अभियान चलाया जा रहा है। शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की डेयरी-होटल व अन्य प्रतिष्ठानों में जांच की जाएगी। अभियान के बाद भी रूटिन जांच लगातार जारी रहेगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button