टॉप न्यूज़

रायपुर में DRI की बड़ी कार्रवाई:700 किलो गांजा जब्त, आंध्र प्रदेश से महाराष्ट्र दो ट्रकों में छिपाकर ले जा रहे थे; 4 संदेही हिरासत में




राजधानी रायपुर में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने करीब 700 किलो गांजा से भरे दो ट्रकों को जब्त किया है। दोनों ट्रकों को भखारा थाना क्षेत्र के पुराने धमतरी रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। मामले में चार संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूरे मामलें का खुलासा जल्द किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक DRI की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो ट्रकों के जरिए बड़ी मात्रा में गांजा दूसरे राज्य ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद टीम ने पुराने धमतरी रोड पर निगरानी बढ़ाई। इसी दौरान आंध्र प्रदेश पासिंग के दो संदिग्ध ट्रक वहां से गुजरते दिखाई दिए। टीम ने दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रकों में बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा मिला। दोनों वाहनों से करीब 700 किलो गांजा बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजा आंध्र प्रदेश से लाकर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। ऊपर लोहा, अंदर छिपाया था गांजा तस्करों ने जांच एजेंसियों को चकमा देने के लिए अलग तरीका अपनाया था। दोनों ट्रकों में ऊपर से लोहा भरा हुआ था, जबकि उसके बीच गांजा छिपाकर रखा गया था। बाहर से देखने पर ट्रक सामान्य मालवाहक वाहन नजर आ रहे थे। DRI की टीम को सूचना मिलने के बाद वाहनों की जांच की गई, जिसमें तस्करी का खुलासा हुआ। DRI ने दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया है। हिरासत में लिए गए चारों संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा आंध्र प्रदेश में कहां से लाया गया था और महाराष्ट्र में इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। अधिकारियों को आशंका है कि इस तस्करी के पीछे बड़ा नेटवर्क हो सकता है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button