टॉप न्यूज़

जगदलपुर में भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस:कांग्रेस नेताओं पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप, सांसद बोले- राष्ट्रगौरव से समझौता नहीं




स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने रविवार को जगदलपुर में मशाल जुलूस निकाला। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रगीत के सम्मान को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। मशाल जुलूस कोतवाली चौक से शुरू होकर मेन रोड होते हुए मां दंतेश्वरी मंदिर के पास पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर ‘वंदे मातरम् का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। सांसद बोले- वंदे मातरम् स्वतंत्रता संघर्ष का प्रतीक बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय प्रतीक का किसी भी मंच पर अपमान देशवासियों की भावनाओं को आहत करने वाला है। भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने कहा कि राष्ट्र के गौरव और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से जुड़े प्रतीकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगौरव और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के मामले में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। महापौर संजय पांडेय ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस जैसे अवसर पर इस तरह का कृत्य देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत का अपमान देशवासी बर्दाश्त नहीं करेंगे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button