महिला बनकर ज्वेलरी दुकान में लूट करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार:कोरबा पुलिस ने मुख्य आरोपी को कर्नाटक सीमा से दबोचा, सभी 3 आरोपी पकड़े गए

![]()
कोरबा पुलिस ने छुरीकला स्थित राज ज्वेलर्स में 1 जुलाई को हुई लूटकांड के मुख्य आरोपी विष्णु राठिया को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का वेश धारण कर वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी कर्नाटक के हिन्दूपुरम इंडस्ट्रियल एरिया से पकड़ा गया। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले के सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। 1 जुलाई की दोपहर तीन बदमाश ग्राहक बनकर राज ज्वेलर्स पहुंचे। आरोपियों ने कर्मचारियों पर कट्टा तानकर उनकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंका और सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। सीसीटीवी से मिला था सुराग जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी महिला के वेश में दिखाई दिया। पुलिस ने पहले ही दो आरोपी गोपाल सिंह और परदेशी राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी विष्णु राठिया फरार था। कर्नाटक में मजदूर बनकर छिपा था मुखबिर की सूचना पर कोरबा पुलिस की विशेष टीम कर्नाटक के हिन्दूपुरम इंडस्ट्रियल एरिया पहुंची। वहां विष्णु राठिया मजदूर बनकर रह रहा था और पहचान छिपाकर काम कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जेवर और हथियारों को लेकर पूछताछ जारी कटघोरा क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर ने बताया कि विष्णु राठिया ही महिला बनकर ज्वेलरी दुकान में घुसा था। आरोपी से लूटे गए जेवरात और वारदात में इस्तेमाल हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद उसे कोरबा लाकर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Source link




