Jashpur Bear Rescue | Manora Forest Department GNWS Operation Success

जशपुरनगर जिले के मनोरा चौकी क्षेत्र के गजमा गांव में कटहल खाने पेड़ पर चढ़ा एक भालू लोहे के तार के फंदे में फंस गया। सूचना मिलने पर वन विभाग और ग्रीन नेचर वेलफेयर सोसायटी (GNWS) की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर भालू का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उपचार क
.
शुक्रवार को ग्रामीणों ने जंगल से लगे कटहल के पेड़ पर भालू को फंसा देखा। सूचना पर वन विभाग और GNWS की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआत में भालू को निकालने की कोशिश की गई, लेकिन उसके आक्रामक होने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद अंबिकापुर से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई।

एक माह से गजमा और आसपास के गांवों व जंगल में भटक रहा था
बेहोश कर नीचे उतारा, किया इलाज
विशेषज्ञों ने डॉट गन की मदद से भालू को ट्रेंक्यूलाइज कर बेहोश किया। इसके बाद लोहे का तार काटकर ग्रीन नेट की सहायता से उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। चिकित्सकों ने घायल भालू का उपचार किया और होश में आने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया।

पेड़ में फंसे भालू का रेस्क्यू और उपचार कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया है।
जानबूझकर फंदा लगाने का संदेह
वन विभाग को संदेह है कि कटहल के पेड़ पर शरारती तत्वों ने जानबूझकर लोहे का फंदा लगाया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फंदा दोपहिया वाहनों के टूटे हुए क्लच वायर से बनाया गया था और पके कटहल के पास लगाया गया था। माना जा रहा है कि भालू को पकड़ने के उद्देश्य से यह जाल बिछाया गया था।

कटहल के पेड़ पर भालू लोहे के तार में फंसा था
डीएफओ बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई
जशपुर के डीएफओ शशि कुमार ने बताया कि कटहल के पेड़ में फंसे भालू का सफल रेस्क्यू कर के इलाज बाद जंगल में छोड़ दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।




