टॉप न्यूज़

कोरबा में स्कूल बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:परिजनों ने चक्काजाम किया, मुआवजे पर सहमति के बाद खत्म हुआ हंगामा




कोरबा में सेंट जेवियर स्कूल की बस की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत के बाद रविशंकर नगर मुख्य मार्ग पर जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। हालांकि, बाद में प्रशासन और स्कूल प्रबंधन से समझौते के बाद हंगामा समाप्त हो गया। जानकारी के अनुसार, सेंट जेवियर स्कूल की बस के चालक पर शराब के नशे में बस चलाने का आरोप है। इसी दौरान उसने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया था। जाम से ट्रैफिक पूरी तरह जाम उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रविशंकर नगर निवासी भोकलो राम साहू के रूप में हुई है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा मुआवजे की मांग शुरू कर दी। परिजनों ने भोकलो राम साहू के शव को रविशंकर नगर मुख्य मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया। इससे मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। तहसीलदार, सीएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत की। अधिकारियों ने परिजनों को कानूनी कार्रवाई के साथ हर संभव मदद का आश्वासन दिया। लंबी वार्ता के बाद आखिरकार प्रशासन, स्कूल प्रबंधन और परिजनों के बीच सहमति बनी। सेंट जेवियर स्कूल की थी बस समझौते के अनुसार, स्कूल प्रबंधन मृतक के उपचार का पूरा खर्च वहन करेगा और परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगा। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से भी मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की सहायता राशि देने पर सहमति बनी। इस समझौते के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने को तैयार हुए और चक्काजाम समाप्त कर दिया गया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने घटना में शामिल स्कूल बस को जब्त कर लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button