टॉप न्यूज़

ग्रामीण बोले- धार्मिक भावनाओं को पहुंची ठेस:मावली माता मंदिर में चोरी से लोगों में आक्रोश, बैठक आज



मावली माता मंदिर में माता रानी के आभूषण चोरी होने की घटना से नगरवासी और श्रद्धालु आक्रोशित हैं। लोगों का कहना है कि अज्ञात चोरों ने केवल आभूषणों की चोरी नहीं की, बल्कि माता रानी के प्रति लोगों की आस्था और धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई है। घटना को लेकर नगरवासियों में चिंता बनी हुई है। मंदिर निर्माण और माता रानी के शृंगार के लिए भक्तों ने तन-मन-धन से सहयोग किया है। आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने भी मंदिर को संवारने और सजाने में योगदान दिया है। ऐसे में 20 अगस्त की रात हुई चोरी की घटना से भक्तों में नाराजगी है। घटना के बाद माता भक्तों, श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों की आवश्यक बैठक 25 अगस्त को मावली माता मंदिर परिसर स्थित राम दरबार हाल में दोपहर 3 बजे आयोजित की गई है। बैठक में चोरी की घटना को लेकर चर्चा के साथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के उपायों पर विचार किया जाएगा। आयोजकों ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मंदिर की गरिमा, पवित्रता एवं सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करने की बात कही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button