टॉप न्यूज़

महासमुंद के जंगल में जुए के अड्डे पर छापा:12 जुआरी गिरफ्तार, 20.35 लाख रुपये जब्त, कार-बाइक और मोबाइल जब्त, 4 आरोपी फरार




महासमुंद में जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बागबाहरा पुलिस ने ग्राम घुचापाली स्थित चंडी मंदिर के पीछे पहाड़ी जंगल में संचालित जुए के अड्डे पर छापा मारकर 12 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान चार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 20 लाख 35 हजार 100 रुपये का नगद और अन्य सामान जब्त किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि घुचापाली के पहाड़ी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआरियों में भगदड़ मच गई। चार आरोपी जंगल की ओर भाग निकले, जबकि 12 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। 20.35 लाख का सामान जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 60 हजार 100 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, 9 बंडल ताश, एक दरी, एक सीएफएल बल्ब, 14 मोबाइल फोन, दो कार, चार मोटरसाइकिल और एक स्कूटी जब्त की। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 20 लाख 35 हजार 100 रुपये बताई गई है। जेल भेजे गए आरोपी, फरारों की तलाश जारी सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस फरार चार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। एक सप्ताह में चौथी बड़ी कार्रवाई पुलिस के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में जुआ एक्ट के तहत यह चौथी बड़ी कार्रवाई है। अब तक 26 जुआरियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। गिरफ्तार आरोपी फरार आरोपी



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button