टॉप न्यूज़

धमतरी में 'प्रत्यय' पत्रिका का विमोचन:महापौर ने किया लोकार्पण, प्रमुख मार्ग साहित्यकारों के नाम पर, नगर निगम लगाएगा सांकेतिक बोर्ड




धमतरी जिला हिन्दी साहित्य समिति की ओर से शनिवार (25 जुलाई) को साहित्य भवन में पत्रिका विमोचन, लोकार्पण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों का संगम बना। इस दौरान साहित्यिक पत्रिका ‘प्रत्यय’ का विमोचन किया गया। साथ ही यशस्वी कवि नारायण लाल परमार, व्यंग्यकार त्रिभुवन पांडेय, दिवंगत गीतकार मुकीम भारती, सर्वहारा वर्ग के कवि भगवती लाल सेन, संत गुरु घासीदास बाबा और राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के नाम पर प्रस्तावित मार्गों के सांकेतिक बोर्ड का भी लोकार्पण किया गया। ‘प्रत्यय’ में धमतरी के साहित्यकारों का दस्तावेज जिला हिन्दी साहित्य समिति के अध्यक्ष डुमन लाल ध्रुव ने बताया कि दिवंगत साहित्यकारों को समर्पित ‘प्रत्यय’ पत्रिका का संपादन कामिनी कौशिक ने किया है। पत्रिका में वर्ष 1984 से 2025 तक धमतरी के साहित्यकारों की रचनात्मक यात्रा, जीवन परिचय और प्रकाशित कृतियों का विस्तृत संकलन किया गया है। नगर निगम के प्रमुख मार्गों पर लगेंगे सांकेतिक बोर्ड कार्यक्रम में नगर निगम द्वारा साहित्यकारों के नाम पर घोषित मार्गों के सांकेतिक बोर्ड का लोकार्पण किया गया। समिति के अनुसार, जल्द ही इन बोर्डों को नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर स्थापित किया जाएगा। साहित्यकारों और नागरिकों का हुआ सम्मान समारोह में साहित्यकारों और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले नागरिकों का सम्मान भी किया गया। समिति की सदस्य एवं पत्रिका की संपादक कामिनी कौशिक ने कहा कि ‘प्रत्यय’ केवल एक पत्रिका नहीं, बल्कि धमतरी की साहित्यिक विरासत का दस्तावेज है, जिससे नई पीढ़ी को स्थानीय साहित्यकारों के योगदान की जानकारी मिलेगी। महापौर बोले- साहित्यकारों के नाम से बढ़ेगी धमतरी की पहचान महापौर रामू रोहरा ने कहा कि धमतरी के गौरवशाली साहित्यकारों के नाम पर मार्गों का नामकरण नगर निगम की एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे शहर की सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी और साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने वाले रचनाकारों को स्थायी सम्मान मिलेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर इन सांकेतिक बोर्डों को स्थापित किया जाएगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button