टॉप न्यूज़

मरवाही पुलिस ने पति-सास पर दर्ज किया केस:दहेज प्रताड़ना और मारपीट के आरोप में हुई कार्रवाई




गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निमधा चौकी सिवनी से दहेज प्रताड़ना और मारपीट का एक मामला सामने आया है। पीड़िता आरती यादव (23 वर्ष) ने अपने पति गणेश यादव और सास बिरसिया यादव के खिलाफ शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का विवाह 1 मई 2026 को सामाजिक रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल वाले कथित तौर पर कम दहेज लाने की बात को लेकर उसे ताना मारते और प्रताड़ित करते थे। पति द्वारा दो लाख रुपये और एक मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी। शिकायत के अनुसार, मांग पूरी न होने पर पीड़िता के साथ मारपीट की जाती थी। 27 जुलाई 2026 की दोपहर करीब 3:00 बजे पति गणेश यादव ने डंडे और ईंट से, जबकि सास बिरसिया यादव ने हाथ से पीड़िता के साथ गंभीर मारपीट की। इस घटना में आरती यादव को सिर, कमर और दोनों हाथों में चोटें आईं। घटना के बाद पीड़िता ने अपने मायके ग्राम देवरी (थाना भालूमाड़ा, जिला अनूपपुर) में माता-पिता को जानकारी दी। परिजनों की मौजूदगी में मरवाही थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत आवेदन पत्र के आधार पर मरवाही पुलिस ने आरोपी पति गणेश यादव और सास बिरसिया यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button