टॉप न्यूज़

बैज बोले- री-नीट के बाद आत्महत्या के लिए सरकार जिम्मेदार:जगदलपुर में कहा- पेपर लीक ने युवाओं का भविष्य प्रभावित किया




छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने रविवार को जगदलपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र सरकार पर परीक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में पेपर लीक की घटनाएं अब राष्ट्रीय संकट का रूप ले चुकी हैं, जिससे करोड़ों छात्र और उनके परिवार प्रभावित हुए हैं। बैज ने कहा कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देहरादून में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ महारैली के जरिए पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ युवाओं की आवाज बुलंद की है। उन्होंने दावा किया कि देशभर में 150 से अधिक पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों की मेहनत पर पानी फेर दिया है, जबकि दोषियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। जगदलपुर की छात्रा की आत्महत्या का किया जिक्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने हाल ही में जगदलपुर क्षेत्र की एक छात्रा के आत्महत्या किए जाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम से निराशा और लगातार उत्पन्न हो रही अनिश्चितता छात्रों पर मानसिक दबाव बढ़ा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों और पेपर लीक की घटनाओं ने विद्यार्थियों का भरोसा कमजोर किया है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता देने वाली पारदर्शी और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली को आधुनिक और विश्वसनीय बनाने की आवश्यकता है ताकि छात्रों की मेहनत का उचित मूल्यांकन हो सके। एनटीए और केंद्र सरकार पर उठाए सवाल कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता प्रभावित हुई है। कांग्रेस ने परीक्षा संबंधी मामलों में जवाबदेही तय करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button