टॉप न्यूज़

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने अपोलो अस्पताल की शिकायत की:आयुष्मान और खूबचंद बघेल योजना का लाभ नहीं देने का आरोप जेपी नड्डा को भेजी शिकायत




मुंगेली में बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल के खिलाफ केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अस्पताल पर नियमों के उल्लंघन और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मरीजों को नहीं देने का आरोप लगाया है। स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी के बाद यह मामला सामने आया। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने लोरमी दौरे के दौरान कहा कि शासन की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए, लेकिन अपोलो अस्पताल में मनमानी की शिकायतें मिल रही हैं। गरीब मरीजों को हो रही परेशानी मंत्री ने अपने पत्र में कहा कि छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से आने वाले मरीजों को आयुष्मान भारत और खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इससे गरीब परिवारों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की कार्रवाई की मांग तोखन साहू ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मामले में कड़े निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button