बेमेतरा में बाइक-कार की भिड़ंत, 4 घायल:गुनरबोड़ के पास हुआ हादसा, 5 साल के बच्चे समेत चारों की हालत गंभीर, सभी रायपुर रेफर

![]()
बेमेतरा में सिमगा जाने वाले मुख्य मार्ग पर शनिवार को ग्राम गुनरबोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार पांच साल के बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में चारों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। बाइक पर 4 लोग थे सवार जानकारी के मुताबिक, बाइक पर चार लोग सवार थे। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक पर सवार चारों बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में 5 साल के कुश डेहरे, प्रवीण डेहरे, सागर सोनकेवरे और आकाश घृत लहरे शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू कर दिया गया। गंभीर घायलों को रायपुर किया गया रेफर घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की टीम और सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में चारों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर कर दिया। बेमेतरा जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू ने बताया कि हादसे में घायल चारों बाइक सवारों को अब रायपुर रेफर कर दिया गया है। इनमें से दो घायलों को पहले ही रायपुर भेजा गया था, जबकि जिला अस्पताल में इलाज करा रहे दो अन्य घायलों को भी कुछ देर पहले रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार सभी लोग ग्राम ढोकला के निवासी है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य वजह से हुई, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
Source link




