टॉप न्यूज़

कोंडागांव में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह:हल्द्वानी की कथित घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण,लित सम्मान और सामाजिक समानता के मुद्दे पर जताया विरोध




कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार 14 अगस्त को दलित समुदाय के सम्मान और सामाजिक समानता के मुद्दे पर मौन सत्याग्रह किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस भवन से अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकाली गई। कांग्रेसजनों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली में शामिल होने के बाद उस स्थल को कथित तौर पर अपवित्र बताकर हिंदू राइट विंग संगठन द्वारा शुद्धिकरण कराए जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। नेताओं ने कहा कि इस तरह की घटना दलित समुदाय के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है। अंबेडकर के सिद्धांतों को किया याद मौन सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने समानता, सामाजिक न्याय और भेदभाव मुक्त समाज के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान की गारंटी देता है। बोले- किसी के साथ भेदभाव स्वीकार नहीं कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसी व्यक्ति की सामाजिक पहचान या राजनीतिक विचारधारा के आधार पर उसके साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौन सत्याग्रह किसी व्यक्ति या समुदाय के विरोध में नहीं, बल्कि सामाजिक भेदभाव और असमानता के खिलाफ है। कांग्रेसजनों ने समानता, भाईचारे, सामाजिक न्याय और संविधान के मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए कहा कि समाज में किसी भी प्रकार के भेदभाव को स्वीकार नहीं किया जाएगा। बड़ी संख्या में कांग्रेसजन हुए शामिल कार्यक्रम में जिला कांग्रेस महामंत्री जेपी यादव, जिला उपाध्यक्ष तरुण गोलछा, जिला कोषाध्यक्ष हरमोहन कोहली, प्रदेश सचिव शकूर खान, शहर अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष संजय करन, शहर महिला अध्यक्ष हेमा देवांगन सहित जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेसजन और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button