टॉप न्यूज़

धमतरी मेडिकल एजेंसी में EOW की रेड:स्वास्थ्य संचालनालय से जुड़े पुराने भुगतान मामले में कार्रवाई, 5 घंटे चली जांच, दस्तावेज जब्त




धमतरी जिले के बस स्टैंड स्थित अनिल मेडिकल एजेंसी पर शुक्रवार (24 जुलाई) को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। दो वाहनों से पहुंची टीम ने करीब पांच घंटे तक जांच की और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ ले गई। यह कार्रवाई स्वास्थ्य संचालनालय से जुड़े पुराने भुगतान मामले की जांच के सिलसिले में की गई। जांच के दौरान टीम ने एजेंसी में रखे दस्तावेजों की पड़ताल की और कुछ फाइलें जब्त कर अपने साथ ले गई। 2004 के भुगतान मामले से जुड़ा है मामला जानकारी के मुताबिक वर्ष 2004 में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा संचालित लोक कला जत्थों को स्वास्थ्य जागरूकता और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए किए गए भुगतान में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया था। इस मुद्दे को वर्ष 2008 के विधानसभा बजट सत्र में भी उठाया गया था, जिसके बाद जांच शुरू हुई थी। अधिकारी बोले- पुराने मामले में दस्तावेज लिए गए जांच टीम के सदस्य अनिल ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य संचालनालय के एक पुराने मामले की जांच के सिलसिले में टीम धमतरी पहुंची थी। जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज जब्त किए गए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button