सूरजपुर में जमीन विवाद पर युवक का अपहरण कर मर्डर:दर्जनभर युवकों ने किया अगवा, मारपीट कर सड़क किनारे फेंका, मौत

![]()
सूरजपुर जिले के ग्राम गोंदा में दर्जनभर युवकों ने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे युवक का अपहरण कर लिया। युवकों ने उसकी बेदम पिटाई की और बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंककर भाग निकले। परिजनों ने घायल को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, प्रतापपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गोंदा निवासी हरिनंदन राजवाड़े (36 वर्ष) गुरूवार शाम अंबिकापुर से घूमने गए दो दोस्तों तुषार और राहुल के साथ गांव के हरिनंदन के घर शराब पार्टी कर रह थे। गांव का ही युवक ललित अपने 10-12 दोस्तों के साथ राजेंद्र के घर पहुंचा। युवक हरिनंदन से गाली-गलौज करते हुए उसे खींचकर अपनी चारपहिया वाहन में बैठाकर ले गए। सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला, मौत
राजेंद्र ने हरिनंदन का अपहरण कर लिए जाने की सूचना उसके बड़े भाई बम भोला राजवाड़े को दी। वह अपने अन्य साथियों के साथ हरिनंदन की खोजबीन करने निकला। भैंसामुड़ा के पास केवरा चौक में हरिनंदन बेहोशी की हालत में मिला। उसके शरीर से खून बह रहा था और गंभीर चोटों के कई निशान थे। गंभीर रूप से घायल हरिनंदन को परिजन लेकर रात को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे। देर रात इलाज के दौरान हरिनंदन की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पुलिस ने परिजनों को बयान दर्ज किया। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। जमीन विवाद को लेकर चल रहा था विवाद मृतक के भाई बम भोले राजवाड़े ने बताया कि हरिनंदन का गांव के ही ललित राजवाड़े से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। एक पखवाड़े पूर्व भी दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था। बीती रात ललित ने चिंटू, चंदन एवं अपने अन्य साथियों के साथ अहपरण कर हरिनंदन को बेदम पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। अंबिकापुर पुलिस द्वारा केस डायरी सूरजपुर पुलिस को भेजी जा रही है। मामले में फिलहाल मर्ग कायम किया गया है।
Source link




