टॉप न्यूज़

दंतेवाड़ा में कंपनी की साइट पर दो वाहनों में आग:बचेली में सिक्योरिटी गार्डों ने बुझाई आग, अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज




छ्त्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले में कल्पतरु कंपनी की साइट पर देर रात अज्ञात लोगों ने दो वाहनों में आग लगा दी है। अज्ञात लोगों ने एक्सकेवेटर और एक क्रेन मशीन के इंजन को निशाना बनाया। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह मामला बचेली थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना, मिलने के बाद बचेली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि दोनों मशीनों के इंजन वाले हिस्से में आग लगाई गई थी। रात में आसपास तैनात सिक्योरिटी गार्डों ने आग पर काबू पाया, जिससे आग को ज्यादा फैलने से रोक लिया गया। घटनास्थल पर नहीं मिला कोई पर्चा पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाके की जांच की। ये वारदात आखिर किसने की, किस मंशा से की फिलहाल पुलिस हर एक एंगल से जांच कर रही है। बचेली थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के संभावित सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button