टॉप न्यूज़

यातायात नियम तोड़ने वाले 2352 चालकों के लाइसेंस सस्पेंड:नशे में ड्राइविंग, ओवरस्पीड और स्टंट करने वालों पर पुलिस का एक्शन, अफसर बोले-अभियान रहेगा जारी




सड़क सुरक्षा को लेकर रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने साल 2026 के पहले छह महीनों में अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले 2352 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए गए। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले चालकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 6 महीने में 2352 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, जनवरी से जून 2026 के बीच सबसे अधिक कार्रवाई शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर की गई। इस दौरान 2352 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए। वहीं, ओवरस्पीड के 167 मामलों और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले 21 चालकों के लाइसेंस भी सस्पेंड किए गए। पिछले साल से ज्यादा सख्त कार्रवाई यातायात पुलिस के अनुसार, इस साल कार्रवाई की रफ्तार पिछले साल की तुलना में अधिक रही है। साल 2025 में पूरे साल 2065 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए थे। वहीं, साल 2026 के केवल पहले छह महीनों में ही 2352 लाइसेंस सस्पेंड किए जा चुके हैं। यानी पिछले साल की तुलना में इस बार आधे साल में ही 287 अधिक ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। हादसों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क हादसों की सबसे बड़ी वजह शराब पीकर वाहन चलाना और लापरवाही से ड्राइविंग करना है। इसी को देखते हुए ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन कर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button