टॉप न्यूज़

खिरकी नाला पुलिया टूटी, कोटाडोल-मध्यप्रदेश मार्ग बंद:लगातार बारिश से क्षतिग्रस्त हुई पुलिया, आवाजाही पर रोक, पुलिस कर रही निगरानी




छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के कोटाडोल क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है। भरतपुर क्षेत्र में स्थित खिरकी नाला पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त होकर टूट गई है, जिससे कोटाडोल को मध्यप्रदेश से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। पुलिया के टूटने से स्थानीय लोगों और राहगीरों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। यह मार्ग क्षेत्र के ग्रामीणों और अन्य लोगों द्वारा नियमित रूप से उपयोग किया जाता था। पहले देखिए तस्वीरें पुलिया के दोनों ओर लगाई गई बैरिकेडिंग घटना के बाद प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल कार्रवाई की। क्षतिग्रस्त पुलिया के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है, ताकि कोई भी वाहन या व्यक्ति जोखिम उठाकर इसे पार करने का प्रयास न करे। दुपहिया वाहनों सहित सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण खिरकी नाले में पानी का बहाव अत्यधिक बढ़ गया था। इसी दबाव के चलते पुलिया कमजोर होकर क्षतिग्रस्त हो गई और अंततः टूट गई। कोटाडोल पुलिस मौके पर लगातार निगरानी कर रही है। पुलिसकर्मी लोगों को क्षतिग्रस्त पुलिया से दूर रहने और सुरक्षा कारणों से बैरिकेडिंग पार न करने की समझाइश दे रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। जिला प्रशासन ने आपातकालीन आवागमन के लिए एक परिवर्तित मार्ग के रूप में जंगल से गुजरने वाली कच्ची सड़क का उपयोग करने की सलाह दी है। पुलिया के टूटने से क्षेत्र में आवागमन की समस्या गंभीर हो गई है, और अब लोगों को पुलिया की मरम्मत और मार्ग के फिर से खुलने का इंतजार है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button