टॉप न्यूज़

स्मार्ट मीटर-बढ़े बिजली बिल के विरोध में उतरेगी कांग्रेस:23 जुलाई को धरना प्रदर्शन; कन्हैया अग्रवाल बोले-यह सरकार को नींद से जगाने का काम करेगा




स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों के मुद्दे पर कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल और असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने बताया कि 23 जुलाई को रायपुर के राजीव गांधी चौक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान उपभोक्ता भी शामिल होंगे। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि जिन घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए। साथ ही नए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। बढ़े हुए बिजली बिलों की निष्पक्ष जांच कर उपभोक्ताओं को राहत देने की भी मांग की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान लोगों की आवाज उठाने के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह धरना-प्रदर्शन प्रदेश सरकार को “कुंभकर्णी नींद” से जगाने का काम करेगा। ‘स्मार्ट मीटर के बाद दोगुना-तिगुना आ रहा बिजली बिल’ मोहम्मद सिद्दीक ने आरोप लगाया कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिल पहले की तुलना में दो से तीन गुना तक बढ़ गए हैं। इससे आम और मध्यमवर्गीय परिवारों का मासिक बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि हर घर से बढ़े हुए बिजली बिलों की शिकायतें मिल रही हैं, लेकिन सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही। घर-घर भरवाए जा रहे फॉर्म कांग्रेस नेताओं ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से फॉर्म भरवा रहे हैं। उन्होंने पीड़ित उपभोक्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 23 जुलाई को होने वाले धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। कांग्रेस का कहना है कि वह स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिल के मुद्दे पर आम जनता की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ती रहेगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button