प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका ने की आत्महत्या:सूरजपुर में युवक की सड़क दुर्घटना में 2 दिन पहले हुई थी मौत,युवती ने लगाई फांसी

![]()
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रेमी की सड़क दुर्घटना में मौत के दो दिन बाद उसकी 20 वर्षीय प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना करंजी चौकी क्षेत्र की है। युवती के इस कदम से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले वीरपाल नामक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। युवक की असमय मौत के बाद उसकी प्रेमिका गहरे सदमे में थी। परिजनों के अनुसार, हादसे के बाद से युवती बेहद शांत रहने लगी थी और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं कर रही थी। हादसे में प्रेमी की मौत के बाद युवती ने लगा ली फांसी रविवार (19 जुलाई) को युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही करंजी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच में सदमे की बात सामने आई एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवती अपने प्रेमी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से गहरे मानसिक आघात में थी। इसी सदमे के कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इलाके में शोक, पुलिस की अपील घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मानसिक तनाव या किसी गहरे सदमे से गुजर रहा हो तो उसे अकेला न छोड़ें। ऐसी स्थिति में परिजनों, करीबी लोगों या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से समय रहते मदद लेना जरूरी है।
Source link



