टॉप न्यूज़

ड्यूटी टाइम में शराब पीकर पहुंचा मेडिकल स्टाफ, VIDEO:बोला- गलती से पी लिया हूं, बलौदाबाजार जिला अस्पताल की घटना; कारण बताओ नोटिस जारी




बलौदाबाजार जिला अस्पताल में एक स्वास्थ्य कर्मचारी का शराब के नशे में ड्यूटी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना 10 जुलाई की रात करीब 11 बजे की है, जब ड्रेसर टिकेंद्र कांत रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पाए गए। अस्पताल में भर्ती एक मरीज के परिजन ने यह वीडियो बनाया था, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में नाम पूछने पर वह कहते दिखाई दिया कि मैं गलती से शराब पी लिया हूं। सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा ने ड्रेसर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पहले देखिए तस्वीरें… कारण बताओ नोटिस जारी वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे और लोगों में नाराजगी देखी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा ने वीडियो की पुष्टि की। उन्होंने संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है और निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राजेश अवस्थी ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पहले भी कई बार नशे में पहुंचा यह टिकेंद्र कांत का पहला मामला नहीं है। जानकारी के अनुसार, उन्हें इससे पहले चार बार कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं। 8 और 10 जुलाई को लगातार नशे की हालत में मिलने के बाद प्रशासन ने इस बार कड़ा रुख अपनाया है। पूरे मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की जाएगी। यदि जांच में आदतन नशे में ड्यूटी करने की पुष्टि होती है, तो कर्मचारी को सेवा से बर्खास्त किया जा सकता है। वहीं, इस संबध में मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश अवस्थी ने उक्त मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button