टॉप न्यूज़

सूरजपुर में जिला स्तरीय श्रमदान कार्यक्रम:कलेक्टर रेना जमील ने जनभागीदारी का आह्वान किया, पौधारोपण कर स्वच्छता का लिया संकल्प




सूरजपुर जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से शनिवार को बड़कापारा स्थित छठ तालाब परिसर में जिला स्तरीय श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर रेना जमील के निर्देश पर आयोजित अभियान में जिला प्रशासन, नगर पालिका परिषद, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया। श्रमदान के दौरान छठ तालाब परिसर की व्यापक साफ-सफाई की गई। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया। कलेक्टर ने नागरिकों से की अपील कलेक्टर रेना जमील ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने तथा समय-समय पर सामूहिक श्रमदान में भाग लेने की अपील की। जनभागीदारी से मिलेगा अभियान को बल कलेक्टर ने कहा कि एक जागरूक समाज की पहचान उसकी स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक सहभागिता से होती है। यदि हर व्यक्ति अपने आसपास सफाई बनाए रखने का संकल्प ले, तो सूरजपुर को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाया जा सकता है। उन्होंने जनहित के कार्यों में प्रशासन के साथ सक्रिय सहयोग करने का भी आह्वान किया। बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र सिंह पाटले, अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, डिप्टी कलेक्टर, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, नगर पालिका का अमला और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता को जीवनशैली बनाने की अपील जिला प्रशासन ने नागरिकों से स्वच्छता को केवल अभियान न मानकर अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की है, ताकि सामूहिक प्रयासों से स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित सूरजपुर का लक्ष्य हासिल किया जा सके।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button