टॉप न्यूज़

तेज रफ्तार एंबुलेंस दुकान के खंभे से टकराई; VIDEO:रायगढ़ में बाल-बाल बची युवती, रात में मेडिकल कॉलेज रोड की घटना




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में तेज रफ्तार एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज जाते समय सड़क किनारे मेडिकल दुकान के खंभे से टकरा गई। हादसे में एक युवती बाल-बाल बच गई। वहीं, आसपास के लोगों ने एंबुलेंस ड्राइवर पर शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की है। मेडिकल कॉलेज रोड पर तनुजा मेडिकल स्टोर के बाहर कुछ लोग खड़े थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास से तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मेडिकल स्टोर के शेड, खंभे और चबूतरे से जा टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हो गया। हादसे के समय एक युवती भी दुकान के पास खड़ी थी। तभी एक युवक ने उसे खींचकर वहां से हटा दिया, जिससे वह बाल-बाल बच गई। पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में तेज रफ्तार एंबुलेंस दुकान के खंभे से टकराती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद एंबुलेंस का एयरबैग खुल गया, जिससे ड्राइवर की जान बच गई। शराब पीकर एंबुलेंस चलाने का आरोप हादसे के बाद ड्राइवर एंबुलेंस से बाहर निकला। आसपास मौजूद लोगों ने उससे बात की और उस पर शराब के नशे में एंबुलेंस चलाने का आरोप लगाया। हालांकि, ड्राइवर के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि यह निजी एंबुलेंस थी और हादसे के समय उसमें कोई मरीज नहीं था। चालक एंबुलेंस लेकर मेडिकल कॉलेज की ओर जा रहा था। घटना के बाद एंबुलेंस चालक की लापरवाही और मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button