टॉप न्यूज़

गरियाबंद में नाला पार करते समय बहे व्यक्ति की मौत:लोगों ने रोका, फिर भी नाला पार किया; 5 किमी दूर मिला शव




गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में नाला पार करते समय तेज बहाव में बहने से थनावार यादव (55) की मौत हो गई। शव घटना स्थल से करीब 5 किलोमीटर दूर खूंटेरि के पास मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं। सहसपुर निवासी थनावार यादव रविवार सुबह अपने एक साथी के साथ धूर्सा गांव गए थे। सुबह करीब 7 बजे के बाद सरगी नाले का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। लोगों ने रोका, फिर भी जान जोखिम में डालकर नाला पार करने उतरे वापसी के दौरान थनावार के साथी और अन्य लोगों ने तेज बहाव को देखते हुए नाला पार नहीं करने का फैसला किया। सभी ने उन्हें कई बार रोका, लेकिन उन्होंने जोखिम उठाते हुए नाला पार करने की कोशिश की। तेज बहाव में बहे, एक घंटे बाद 5 किलोमीटर दूर मिला शव इस दौरान तेज बहाव में वह बह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया। करीब 1 घंटे बाद उनका शव खूंटेरि के पास, घटना स्थल से लगभग 5 किलोमीटर दूर मिला। फिंगेश्वर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button