रायपुर में डीईओ ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण:स्कूलों में साफ-सफाई जैसी खामियां मिलीं, समय पर सिलेबस पूरा करने के दिए निर्देश

![]()
रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को धरसींवा विकासखंड के शासकीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूलों की साफ-सफाई, शिक्षकों की उपस्थिति, वीएसके ऐप में दर्ज जानकारी और शैक्षणिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अनियमितताएं मिलने पर संबंधित अधिकारियों और प्राचार्यों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
डीईओ ने सबसे पहले भनपुरी स्थित काशीराम शर्मा शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय (सेजेस) का निरीक्षण किया। यहां तीन शिक्षकों के मैनुअल अवकाश आवेदन मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और ऑनलाइन आवेदन नहीं करने का कारण पूछा। साथ ही अनुपस्थित शिक्षकों की रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक व्याख्याता के लंबे समय से अनुपस्थित रहने का मामला भी सामने आया, जिस पर जांच रिपोर्ट भेजने को कहा गया। छात्राओं को साइकिल वितरित की निरीक्षण के दौरान डीईओ ने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से बातचीत कर बोर्ड परीक्षा की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के लिए नियमित अध्ययन करने की सलाह दी और विशेष रूप से गणित व बायोलॉजी जैसे विषयों की तैयारी पर ध्यान देने को कहा। इसके बाद डीईओ मांढर कॉलोनी स्थित शहीद योगेंद्र शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने शाला प्रवेशोत्सव में शामिल होकर छात्राओं को साइकिल वितरित की और विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान शिक्षकों को निर्धारित समय सीमा में पूरा सिलेबस खत्म कराने और पढ़ाई की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।
Source link




