टॉप न्यूज़

छत्तीसगढ़ PWD में 56 इंजीनियरों का तबादला:रायपुर से लेकर बस्तर-सरगुजा तक बदली पदस्थापना, देखिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी




छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 56 कार्यपालन अभियंताओं (सिविल) की पदस्थापना में बदलाव करते हुए तबादला आदेश जारी किया है। आदेश 1 सितंबर 2026 को जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार इंजीनियरों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित कर तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादलों में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कांकेर, नारायणपुर, सरगुजा, जशपुर, कोरबा समेत कई क्षेत्रों के PWD कार्यालय और संभाग शामिल हैं। कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी तबादला सूची में नियमित कार्यपालन अभियंताओं के साथ ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें पदोन्नति के बाद कार्यपालन अभियंता के पद पर नई पदस्थापना दी गई है। कई अधिकारियों को संभाग, सेतु संभाग और क्षेत्रीय कार्यालयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। रायपुर से बस्तर और सरगुजा तक फेरबदल आदेश में राजधानी रायपुर के अलावा बिलासपुर, खैरागढ़, मोहला, राजनांदगांव, बालोद, कवर्धा, महासमुंद, बेमेतरा, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, जशपुर, मनेन्द्रगढ़, रामानुजगंज, अंबिकापुर, रायगढ़ और अन्य संभागों में अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button