टॉप न्यूज़

2 महीने लिव-इन में रखा,फिर शादी से किया इनकार:पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ नहीं लिखी FIR, SSP के निर्देश पर रेप का केस दर्ज




बिलासपुर में दो महीने तक लिव-इन रिलेशनशिप में रखने के बाद एक व्यावसायी युवक ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया। परेशान युवती जब दुष्कर्म का केस दर्ज कराने थाने पहुंची, तब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में एसएसपी के निर्देश पर व्यवसायी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय युवती की जनवरी 2026 में सिंधी कॉलोनी निवासी व्यवसायी पवन मतलानी से पहचान हुई। फिर दोनों आपस में बातचीत करने लगे और उनके बीच दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। युवती का आरोप है कि व्यवसायी ने शादी का वादा कर उसे अपने घर ले जाकर करीब दो महीने तक साथ रखा। फिर बाद में उसे वापस घर भेज दिया। शादी का वादा कर किया दुष्कर्म, अब छोड़ा साथ युवती का आरोप है कि, युवक ने उसके साथ शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान लगातार उसने व्यवसायी युवक से शादी करने की बात कही। लेकिन, वह हर बार टालमटोल करता रहा। बाद में उसने शादी से साफ इंकार कर दिया और उससे दूरी बनाने लगा। पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, एसएसपी के निर्देश पर FIR इसके बाद युवती ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन, पुलिस ने शिकायत लेकर कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे परेशान होकर युवती एसएसपी ऑफिस पहुंच गई। उनके निर्देश पर सरकंडा पुलिस ने व्यवसायी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। जहर खाने से अस्पताल में भर्ती था युवक पुलिस के अनुसार, आरोपी व्यवसायी ने कुछ दिन पहले जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया था, जिसके बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद युवती ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने दूरी बना ली। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button