टॉप न्यूज़

चाकूबाजी का आरोपी गिरफ्तार:सारंगढ़ पुलिस ने कुछ ही घंटों में पकड़ा, एक अन्य फरार, तलाश जारी




सारंगढ़ पुलिस ने चाकूबाजी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी रोहित चौहान को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी शंकर अजय ने 20 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि 19 जुलाई की रात करीब 11:50 बजे मोनू तिवारी और उसके साथियों ने “तुम मेरे बड़े भाई को खिला-पिला कर बिगाड़ रहे हो” कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। हाथ-मुक्कों और चाकू से किया वार विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने शंकर अजय के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 347/2026 दर्ज कर बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2), 109(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्गापाली निवासी 20 वर्षीय रोहित चौहान पुत्र नरसिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस टीम की रही अहम भूमिका कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के साथ सहायक उप निरीक्षक अंजान सिंह, आरक्षक विमल जांगड़े, मिनिकेतन पटेल, पुरुषोत्तम राठौर, योगेश और थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button