टॉप न्यूज़

छत्तीसगढ़ पुलिस का "साइबर जागृति अभियान":मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में QR कोड और लिंक जारी कर शुभारंभ, 2 अक्टूबर तक चलेगा कैंपेन




छत्तीसगढ़ पुलिस ने प्रदेश को साइबर अपराध से सुरक्षित बनाने के लिए ‘साइबर जागृति अभियान’ शुरू किया है। यह अभियान 15 अगस्त से 2 अक्टूबर, गांधी जयंती तक 7 सप्ताह चलेगा। इसका मकसद सोशल मीडिया के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक करना है। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने इस अभियान की शुरुआत की। इसके बाद मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में भी अभियान शुरू किया गया। यहां एसएसपी वायपी सिंह ने प्रेस वार्ता कर अभियान की जानकारी दी। अभियान की मुख्य थीम ‘साइबर जागृति की एक सेल्फी’ रखी गई है। प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी ने खुद मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन किया और सेल्फी फ्रेम में फोटो लेकर सोशल मीडिया पर शेयर की। एसएसपी वायपी सिंह ने कहा कि जिस तरह देश की आजादी के लिए लोग एकजुट हुए थे, उसी तरह अब साइबर अपराध के खिलाफ भी सभी को मिलकर जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य जिले के लोगों को साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक और सुरक्षित बनाना है। उन्होंने आम लोगों के साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, व्यापारियों और युवाओं से भी अपील की कि वे सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करें और ‘साइबर जागृति अभियान’ से जुड़ें। 7 हफ्ते चलेगा ‘साइबर जागृति अभियान’ 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस सात-सप्ताह के अभियान के तहत जिले भर के स्कूलों, कॉलेजों, बैंकों और पंचायतों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक सप्ताह एक विशिष्ट विषय पर केंद्रित होगा: पहला सप्ताह: डिजिटल सतर्कता और बुनियादी सुरक्षा (स्कूल एवं कॉलेज) दूसरा सप्ताह: वित्तीय धोखाधड़ी एवं यूपीआई सुरक्षा (बैंकिंग संस्थान) तीसरा सप्ताह: डिजिटल अरेस्ट एवं फर्जी कॉल जागरूकता (वरिष्ठ नागरिकों हेतु टाउन हॉल) चौथा सप्ताह: स्मार्टफोन प्राइवेसी एवं सुरक्षित ब्राउजिंग (महिला कॉलेज व सामुदायिक समूह) पांचवां सप्ताह: जॉब फ्रॉड एवं फिशिंग से बचाव (रोजगार कार्यालय, आईटीआई व कौशल केंद्र) छठा सप्ताह: डेटा प्राइवेसी एवं सोशल मीडिया की सीमाएं सातवां सप्ताह: “साइबर मुक्त छत्तीसगढ़” संकल्प अभियान (ग्राम पंचायत व स्थानीय निकाय) 2 अक्टूबर को होगा साइबर जागरूकता अभियान का समापन अभियान का समापन 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के दिन होगा। जिला पुलिस सार्वजनिक जगहों, बाजारों, पार्कों और चौक-चौराहों पर पोस्टर-बैनर लगाकर क्यूआर कोड जारी करेगी। इसके अलावा पुलिस अपने सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए भी लिंक साझा करेगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान से जुड़ें और साइबर अपराध के प्रति जागरूक हों।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button