टॉप न्यूज़

चलती ट्रेन के सामने कूदकर दी जान:कोरबा में गेटमैन चिल्लाता रहा, 2-3 साल से था मानसिक तनाव में,पुलिस ने शुरू की जांच




कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के पहंदा गांव में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 11 बजे रेलवे फाटक के पास हुई। फाटक पर तैनात गेटमैन ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका और ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान शहलाद सिंह कंवर के रूप में हुई है। वह खेती-किसानी का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, शहलाद सुबह करीब 11 बजे घर से निकला था और सीधे रेलवे फाटक की ओर चला गया। कुछ ही देर बाद उसने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। 2-3 साल से मानसिक तनाव में था परिजनों ने पुलिस को बताया कि शहलाद पिछले दो-तीन साल से मानसिक रूप से परेशान था। उसकी पत्नी के अनुसार, कई बार उसका इलाज कराया गया, लेकिन स्थिति में स्थायी सुधार नहीं हुआ। इसी वजह से वह अक्सर तनाव में रहता था। परिजनों ने आशंका जताई है कि मानसिक तनाव के चलते ही उसने यह कदम उठाया। गेटमैन ने रोकने की कोशिश की घटना के समय रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन ने शहलाद को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने बात नहीं मानी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना गेटमैन ने तत्काल रेलवे पुलिस और उरगा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को बुलाकर शव का पंचनामा कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button