शिक्षक को स्वाइन फ्लू, रायपुर में भर्ती, 2017 में चार संक्रमितों की मौत हुई थी, अलर्ट जारी

भास्कर न्यूज | बालोद जिले के ग्राम सांकरा(बंगला) निवासी 57 वर्षीय शिक्षक की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने किया है। वर्तमान में रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीएमएचओ डॉ. जेएल उइके ने बताया कि स्वाइन फ्लू से शिक्षक संक्रमित हुआ है। गांव से 25 दिन पहले दुर्ग गए थे। वहां निवासरत थे। इस दौरान संक्रमण हुआ। वर्तमान में रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे किया है। स्थिति सामान्य है, किसी प्रकार का खतरा नहीं है। सुरक्षा के लिहाज से जिलेवासियों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। विभागीय जानकारी अनुसार वर्ष 2023 में सितंबर माह में स्वाइन फ्लू व अन्य बीमारियों से जूझ रहे दल्लीराजहरा निवासी 76 वर्षीय बीएसपी के रिटायर्ड कर्मचारी की मौत भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में हुई थी। सांस लेने में तकलीफ बिलासपुर की स्वास्थ्य मनोवैज्ञानिक डॉ. दीप्ति धुरंधर ने बताया कि मानसून सीजन के दौरान या इसके बाद स्वाइन फ्लू के केस कहीं-कहीं मिल रहें है। स्वाइन फ्लू का लक्षण भी सामान्य तौर पर सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ है लेकिन स्वाइन फ्लू के मरीजों को सांस लेने में तकलीफ ज्यादा होती है।
Source link




