गुंडागर्दी और शराबखोरी के विरोध में दुकानदारों का प्रदर्शन:बेमेतरा चौपाटी बंद,मारपीट, चाकूबाजी और असामाजिक गतिविधियों से नाराज व्यापारियों ने मुख्य गेट पर लगाया ताला

![]()
बेमेतरा शहर की एकमात्र चौपाटी गुरुवार को पूरी तरह बंद रही। चौपाटी के सभी दुकानदारों और संचालकों ने मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला लगाकर एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया। पावभाजी, मोमोज, गुपचुप, आइसक्रीम समेत अन्य फूड स्टॉल संचालकों ने बढ़ती गुंडागर्दी, शराबखोरी और असामाजिक गतिविधियों के विरोध में अपनी दुकानें बंद रखीं। दुकानदारों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से चौपाटी परिसर में लगातार मारपीट, गाली-गलौज, चाकूबाजी और शराब पीकर उत्पात मचाने की घटनाएं हो रही हैं। इससे परिवार और महिलाओं ने चौपाटी आना लगभग बंद कर दिया है, जिसका सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है। शराबखोरी और सट्टे की गतिविधियों का भी आरोप व्यापारियों का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व चौपाटी के आसपास शराब पीकर हंगामा करते हैं। साथ ही सट्टा जैसी अवैध गतिविधियां भी संचालित होने की शिकायत है। इन घटनाओं से चौपाटी का माहौल खराब हो गया है और दुकानदारों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। कार्रवाई नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन विरोध प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने कहा कि यदि शिकायत के बाद भी पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई नहीं की, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि चौपाटी को सुरक्षित बनाना और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की मांग दुकानदारों ने प्रशासन से चौपाटी में नियमित पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। उनका कहना है कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने पर ही परिवार और महिलाएं दोबारा चौपाटी आएंगे और व्यापार सामान्य हो सकेगा।
Source link




