टॉप न्यूज़
Chhattisgarh DLED Result 2026 | CGBSE First Second Year Exam Update

![]()
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने डीएलएड (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) प्रथम और द्वितीय वर्ष मुख्य/अवसर परीक्षा-2026 का परीक्षा परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया। परीक्षार्थी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट देख सकते हैं।
.
वेबसाइट पर ऐसे देखें रिजल्ट
परीक्षार्थी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
इतने छात्र-छात्राएं थे पंजीकृत
डीएलएड प्रथम वर्ष परीक्षा में 3,256 छात्र और 3,499 छात्राएं शामिल हुईं। इस तरह कुल 6,755 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहीं, डीएलएड द्वितीय वर्ष परीक्षा में 3,541 छात्र और 3,128 छात्राएं शामिल हुईं। इस परीक्षा में कुल 6,669 परीक्षार्थियों ने पंजीयन कराया था।




