टॉप न्यूज़

गांजा-शराब और सट्टा के आरोपियों को भेजा जेल:मिनी स्टेडियम में 1.5 किलो गांजा, गदा चौक में सट्टा और 4 थाना क्षेत्रों में शराब पर कार्रवाई; पुलिस ने 8 आरोपियों को पकड़ा




दुर्ग पुलिस ने नशे और जुए के खिलाफ एक ही दिन में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की है। खुर्सीपार में मिनी स्टेडियम के पास गांजा बेचने की सूचना पर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1.5 किलो गांजा, 250 रुपए और मोबाइल जब्त किया गया। वहीं सुपेला के गदा चौक में लोगों से रुपए लेकर सट्टा खिलाने वाले युवक को पकड़ा गया। इसके अलावा रानीतराई, पुलगांव, धमधा और छावनी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को पकड़ा गया है। खुर्सीपार में महिला के पास मिला 1.5 किलो गांजा
खुर्सीपार पुलिस ने मंगलवार को मिनी स्टेडियम स्थित सुलभ शौचालय के पास एक गांजा बेच रही महिला को गिरफ्तार किया। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर महिला ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने तलाशी ली तो महिला के पास से करीब 1.5 किलो गांजा मिला। जब्त गांजे सहित सामान की कुल कीमत करीब 80,250 रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के. अंजली सोनी (24), निवासी तेलहा नाला, शिव मंदिर के पास खुर्सीपार को गिरफ्तार किया है। 4 थाना क्षेत्रों में शराब पर कार्रवाई, 7 आरोपी पकड़े
दुर्ग पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। रानीतराई, पुलगांव, धमधा और छावनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग जगहों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कुल 154 पौवा देशी शराब जब्त की गई। इसके अलावा 300 रुपए नकद और शराब ले जाने में इस्तेमाल सूमो गोल्ड वाहन भी जब्त किया गया। इन मामलों में धर्मेंद्र साहू (40), धनेश्वर यादव (45), उगेश साहू (25), सनत यादव (38), विनय कुमार तुरकाने (30), दिनेश तागडे (60) और मूलचंद साव (48) को पकड़ा गया है। जब्त शराब की मात्रा अलग-अलग मामलों में कुल 5.400 बल्क लीटर बताई गई है। पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल सूमो गोल्ड वाहन क्रमांक CG 19 C 0997 भी जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। गदा चौक में सट्टा खिलाते युवक को पकड़ा
सुपेला पुलिस ने गदा चौक में सट्टा चला रहे एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस को 10 अगस्त को सूचना मिली थी कि गदा चौक में एक व्यक्ति लोगों से रुपए लेकर अलग-अलग अंकों पर दांव लगवा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। मौके से छोटे लाल चौहान (33), निवासी राजीव नगर, दुर्गा मंदिर के पास, वार्ड क्रमांक 9 सुपेला को पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से रेडमी मोबाइल, सट्टा-पट्टी, 1500 रुपए नकद और डॉट पेन जब्त किया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1160/2026 में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button