टॉप न्यूज़

Korba Businessman Chetan Das Chaudhary POCSO Case



व्यापारी पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप

कोरबा शहर के व्यापारी चेतन दास चौधरी के खिलाफ एक नाबालिग किशोरी की शिकायत पर POCSO एक्ट और BNS की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 16 वर्षीय किशोरी ने कोतवाली थाने पहुंचकर व्यापारी पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। शिकायत मिलने के बा

.

पुलिस के मुताबिक, किशोरी ने थाने में शिकायत देकर घटना की जानकारी दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने देर शाम आरोपी चेतन दास चौधरी के खिलाफ अपराध दर्ज किया। कोरबा CSP प्रतीक चतुर्वेदी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नाबालिग की शिकायत पर POCSO एक्ट और BNS की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

आरोपी से पूछताछ की तैयारी

FIR दर्ज होने के बाद पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटा रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी व्यापारी से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की जा रही है। साथ ही नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button