टॉप न्यूज़

कोरबा में दो मामलों का फरार आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद:हत्या के प्रयास, लूट सहित कई मामलों में मोस्ट वांटेड, जिला बदर की तैयारी




कोरबा में पुलिस ने दो गंभीर मामलों में फरार चल रहे आरोपी आशु चुटैल उर्फ घोड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। वहीं, थार वाहन में आग लगाने के मामले में अब तक पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आशु चुटैल आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट और चोरी जैसे कई मामले पहले से दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों के चलते उसे गुंडा-बदमाश सूची में शामिल करने और जिला बदर करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी कोरबा को प्रस्ताव भी भेजा गया है। सिविल लाइन रामपुर थाने में अपराध दर्ज हुआ है। मामला 7 जून 2026 की रात का है। रात करीब 11:30 बजे बुधवारी इलाके में एक गुटखा दुकान के सामने पुरानी दुश्मनी के चलते कुछ आरोपियों ने प्रार्थी को रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब प्रार्थी ने विरोध किया, तो आशु चुटैल उर्फ घोड़ा नाम के आरोपी ने मारने की नीयत से उसके पेट में चाकू घोंप दिया और मौके से भाग गया। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आशु चुटैल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसके मेमोरेंडम कथन पर स्टील का चाकू बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है। थाना सिविल लाइन रामपुर में दर्ज थार वाहन आगजनी मामले में पुलिस ने पहले ही आरोपी दिव्य साहू को गिरफ्तार कर लिया था। जांच के दौरान फरार चल रहे आरोपी आशु चुटैल उर्फ घोड़ा को भी पकड़ लिया गया। वहीं, घटना में शामिल एक नाबालिग को भी नियमानुसार कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया गया है। इस मामले में अब तक कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button