टॉप न्यूज़

कोंडागांव में आकाशीय बिजली से किसान की मौत:धान बोआई के दौरान हादसा, बेटा बाल-बाल बचा; परिवार को मुआवजा देने की मांग




कोंडागांव के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बानगांव में गुरुवार शाम खेत में काम कर रहे एक किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। हादसे के समय किसान अपने बेटे के साथ धान की बोआई कर रहा था। जानकारी के अनुसार, बानगांव निवासी मनसूराम नेताम अपने बेटे अमित नेताम के साथ खेत में धान की बोआई कर रहा था। शाम करीब 5 बजे मौसम अचानक बदला और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान खेत में आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में पिता और बेटा दोनों आ गए। बिजली गिरने के बाद दोनों खेत में गिर पड़े। कुछ देर बाद अमित नेताम को होश आया। उसने तुरंत गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित ग्रामीणों ने 108 संजीवनी एम्बुलेंस की मदद से मनसूराम नेताम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। बारिश के मौसम में बढ़ा खतरा इन दिनों जिले में लगातार गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। ऐसे मौसम में खेतों और खुले स्थानों पर काम करने वालों के लिए आकाशीय बिजली का खतरा बढ़ जाता है। प्रशासन भी खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील कर रहा है। परिवार को मुआवजा देने की मांग घटना के बाद ग्रामीणों ने शासन से मृतक किसान के परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button