Chhattisgarh Triple Murder Case | Bilaspur Durg Crime News Update

छत्तीसगढ़ में एक ही रात अलग-अलग वारदात में 3 लड़कों की हत्या हुई है। बिलासपुर में शराब दुकान में लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद के बाद 1 मर्डर हुआ, जबकि दूसरा मर्डर भांजे से गाली-गलौज करने से मना करने पर छोटे भाई ने बड़े भाई को सब्बल से हमला कर मार
.
वहीं, दुर्ग जिले के चंडी मंदिर नयापारा रोड पर बिरयानी खाकर लौट रहे तीन दोस्तों का रास्ते में कुछ युवकों से गाली-गलौज को लेकर विवाद हो गया। आरोपियों ने धन्ना चौधरी पर चाकू और पत्थर से हमला कर उसे मार डाला। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
घटना की तस्वीरें देखिए…

दुर्ग- बिरयानी खाकर लौट रहे लड़के को चाकू-पत्थर से हमला कर मार डाला।

बिलासपुर- हरदीकला टोना गांव में भाई ने भाई की हत्या कर दी।

बिलासपुर- शराब दुकान के बाहर लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद में एक मर्डर हुआ है।
केस 1 – शराब दुकान के बाहर हुए विवाद में मर्डर
बिलासपुर के ग्राम हरदी में शराब दुकान पर लाइन में लगने को लेकर हत्या हुई है। 28 अगस्त की शाम राकेश प्रजापति (35) शराब खरीदने पहुंचा था। इसी दौरान एक युवक से उसका विवाद हो गया।
विवाद के बाद आरोपी ने राकेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।
एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि पुलिस ने शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर तलाश की जा रही है।

बिालसपुर के हरदीकला टोना गांव में हत्या की वारदात हुई।
केस 2- गाली देने से मना करने पर भाई की हत्या
बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ही हरदीकला टोना गांव में सुभाष कुर्रे की हत्या कर दी गई। गुरुवार को उसका छोटा भाई सुदर्शन कुर्रे नशे की हालत में अपने भांजे से गाली-गलौज कर रहा था। इसके बाद उसने मारपीट शुरू कर दी। सुभाष ने अपने भाई को रोकने की कोशिश की।
इससे नाराज सुदर्शन ने सब्बल से सुभाष के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल सब्बल जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

चाकू और पत्थर से हमलाकर धन्ना चौधरी को मौत के घाट उतार दिया गया।
केस 3- चाकू और पत्थर से हमला कर मर्डर
दुर्ग के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन की रात धन्ना चौधरी की हत्या कर दी गई। वह अपने दो दोस्तों के साथ बिरयानी खाने के बाद घर लौट रहा था। चंडी मंदिर नयापारा रोड पर रास्ते में कुछ युवकों से गाली-गलौज को लेकर उनका विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने धन्ना पर चाकू और पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा। उसके दोनों दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों के हाथ में चाकू देखकर वे पीछे हट गए।
आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद दोनों दोस्तों ने धन्ना को ई-रिक्शा से दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दुर्ग पुलिस ने मर्डर के आरोपी कोमल ढीमर (19) और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

………………………….
इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….
मां-बाप को कुल्हाड़ी से काटा, लाश बोरे में बांधकर भागा: बदबू न फैले इसलिए गोबर से लिपाई की; खाने को लेकर हुआ था झगड़ा, अरेस्ट

बेटे ने अपने मां-बाप को मारकर बोरी में बांधा फिर घर बंद कर फरार
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक बेटे ने अपने मां-बाप को मारकर बोरी में बांधा फिर घर बंद कर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम सपड़ा के परसापारा में जदू यादव (34) की शादी नहीं हुई थी, माता-पिता शादी पर ध्यान नहीं देते थे, उसे नजरअंदाज करते थे, इस बात को लेकर वह आए दिन झगड़ता था। पढ़ें पूरी खबर…




