टॉप न्यूज़

जगराता में शिव भजनों पर झूमते रहे श्रद्धालु



सोनहत | ब्लॉक मुख्यालय सोनहत में सावन के अंतिम सोमवार को ऐतिहासिक भव्य कांवर यात्रा के आयोजन के बाद शाम को महादेव सेवा समिति द्वारा मां बागेश्वरी जगराता का आयोजन किया गया। जगराते में शिव भजनों की भक्तिमय प्रस्तुतियों के साथ भगवान शिव के विभिन्न चरित्रों को आकर्षक झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। बारिश के बावजूद कार्यक्रम में शिव भक्तों और श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ जुटी रही। कार्यक्रम में महादेव सेवा समिति की संरक्षक व भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि हसदेव नदी के उद्गम स्थल मेंड्रा से जल लाकर भगवान शिव को अर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि सोनहत में महादेव के भव्य मंदिर का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके लिए ओडिशा के कारीगरों से चर्चा की गई है। मंदिर भगवान की इच्छा से बनेगा और इसकी प्राण प्रतिष्ठा भी हो चुकी है। बाबा भोलन शाह के समीप शिव मंदिर का निर्माण किया जाएगा। रेणुका सिंह ने कहा कि मंदिर सोनहतवासियों का है और इसके निर्माण में महादेव सेवा समिति, ग्राम पंचायत व क्षेत्रवासी एक-एक रुपये के सहयोग और श्रमदान से योगदान देंगे। कार्यक्रम में सरपंच मानमति सिंह, जनपद उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल सहित समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button