टॉप न्यूज़

कारगिल-विजय दिवस पर SSP ने विद्यार्थियों का बढ़ाया जज्बा:स्कूली बच्चों ने पोस्टर में उकेरे शहीदों का राष्ट प्रेम, रजनेश सिंह ने किया पुरस्कृत




बिलासपुर में स्कूली बच्चों ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 200 से अधिक विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग, कोलाज, भाषण और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और पोस्टरों का अवलोकन किया तथा उनकी रचनात्मकता की सराहना की। अपने संबोधन की शुरुआत “भारत माता की जय” के जयघोष से करते हुए उन्होंने कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान का उल्लेख किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि राष्ट्र हमेशा सर्वोपरि होना चाहिए और जीवन में कठिन परिश्रम, चुनौतियों का सामना तथा उत्कृष्टता को अपनाकर ही सफलता हासिल की जा सकती है। बच्चों ने पोस्टर पर बनाए शहीदों के शौर्य व त्याग का चित्र
इस दौरान छात्रों ने देशभक्ति से जुड़े जोशीले नारे लगाए और अपने भाषणों व पोस्टरों के माध्यम से सैनिकों के शौर्य और त्याग को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को SSP रजनेश सिंह ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। फ्यूचर साइन स्कूल की हेड कोऑर्डिनेटर दिलशाद नसरीन, वाइस प्रिंसिपल तरन्नुम निशा कुरैशी सहित शिक्षकों और स्टाफ के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम देशभक्ति और प्रेरणा का संदेश देने वाला साबित हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों में जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने की महत्वपूर्ण पहल बताया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button