टॉप न्यूज़

कांकेर में कार की टक्कर से हिरण की मौत,VIDEO:सड़क पार करते समय चपेट में आया, उछलकर दूर फेंकाया, वन अमला जांच में जुटा




कांकेर के घड़ी चौक के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से हिरण की मौत हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, हिरण अचानक सड़क पार करने के लिए दौड़ता हुआ आया। तभी एक तेज गति से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हिरण कई फीट दूर उछलकर सड़क पर गिरा। चोट लगने के कारण वह कुछ दूर तक भागा, लेकिन थोड़ी देर बाद सड़क किनारे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। जंगलों से भटककर रिहायशी इलाके में पहुंच रहे हिरण स्थानीय लोगों के अनुसार, हिरण कांकेर शहर से लगे जंगलों से भटककर रिहायशी इलाके में पहुंच गया था। व्यस्त सड़क पार करते समय वह तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने हिरण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। कार ड्राइवर की नहीं हुई पहचान कांकेर वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) रौनक गोयल ने बताया कि प्रथम दृष्टया हिरण जंगल से भटककर शहर में पहुंचा था। सड़क पार करते समय वह अचानक कार के सामने आ गया, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल कार चालक की पहचान की जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने शहर से गुजरने वाले मार्गों पर वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने, वन क्षेत्रों से सटे इलाकों में चेतावनी संकेतक लगाने और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए प्रभावी उपाय करने की मांग की है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button