पैसों के लेन-देन में बदमाश ने की मारपीट:बलरामपुर में घर में घुसकर दोबारा पीटा, जान से मारने दी धमकी, गिरफ्तार

![]()
बलरामपुर पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक सूचीबद्ध अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अंकित तिर्की उर्फ गोलू तिर्की को 25 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई थाना कोतवाली बलरामपुर में दर्ज एक शिकायत के आधार पर की गई है। रोज मोहम्मद (52) निवासी वार्ड क्रमांक 09, पतरा पारा, बलरामपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 जुलाई को उसका बेटा अमरजद खान ज्ञान गंगा स्कूल के पास खड़ा था। इसी दौरान आरोपी अंकित तिर्की उर्फ गोलू तिर्की ने पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। घर में घुसकर दोबारा मारपीट की आरोपी ने अमरजद खान का गला दबाकर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित किसी तरह वहां से बचकर अपने घर पहुंचा, लेकिन आरोपी अंकित तिर्की ने उसके घर में घुसकर दोबारा मारपीट की। इस घटना में अमरजद खान के गले में सूजन और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान, आरोपी अंकित तिर्की उर्फ गोलू तिर्की को थाने बुलाया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद उसे 25 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई पूरी की गई।
Source link




