कर्री जंगल जुआ मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार:वाड्रफनगर कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल,लाखों रुपये के जुए के मामले में थी तलाश

![]()
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कर्री जंगल में लाखों रुपये के दांव पर जुआ खेलने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को बलंगी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार यादव को 16 जुलाई को वाड्रफनगर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह मामला 18 मई का है। बलंगी क्षेत्र के कर्री जंगल में लाखों रुपये के दांव पर ताश पत्ती से जुआ खेले जाने की सूचना पर बलरामपुर मुख्यालय और बलंगी चौकी पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की थी। कर्री जंगल में पुलिस ने मारी थी रेड कार्रवाई के दौरान आशीष पांडे (निवासी कसारी) और गुलाब चंद जायसवाल (निवासी रमेशपुर) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वहीं सुनील कुमार यादव अपने अन्य साथियों के साथ मौके से फरार हो गया था। दो माह बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने सुनील कुमार यादव, पिता स्वर्गीय रामआधार, निवासी ग्राम गोबरदाहा, चौकी बलंगी, थाना रघुनाथनगर को गिरफ्तार कर लिया। इन धाराओं के तहत दर्ज है मामला आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 56/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज है। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद आरोपी को रामानुजगंज जेल भेज दिया गया।
Source link




