टॉप न्यूज़

TS Singh Deo Congress President Campaign


छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर समर्थकों ने सोशल मीडिया पर कैंपेन शुरू किया है। सिंहदेव के समर्थन के पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। सिंहदेव ने कहा कि कार्यकर्ता ऐसा न करें। कांग्रेस प्रदेशाध्यक

.

टीएस ने कहा कि दीपक बैज की जब नियुक्ति हुई तब यह नहीं बताया गया था कि वे इस तारीख तक अध्यक्ष रहेंगे। वे कब तक दायित्व निभाएंगे, यह सब फैसला हाईकमान का होता है।

दरअसल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाने की चर्चा लंबे समय से चल रही है। 2 महीने पहले दैनिक भास्कर से चर्चा करते हुए सिंहदेव ने कहा था कि वे प्रदेशाध्यक्ष बनने के लिए तैयार हैं। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बयान जारी कर कहा था कि टीएस बाबा दिल्ली में काम करें। छत्तीसगढ़ में युवाओं को मौका दें।

सोशल मीडिया कैंपेनिंग से फिर चर्चा

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया में समर्थन की कैंपेनिंग शुरू की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऐसे पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं, जिनमें लिखा गया है कि ‘छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार चाहिए तो बाबा को देना होगा प्रदेश की कमान’

अन्य कई स्लोगनों के साथ शेयर हो रहे पोस्ट में कांग्रेस से जुड़े लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट।

सिंहदेव बोले- हाईकमान करता है निर्णय

टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकाल मेरी जानकारी में समाप्त नहीं होता। दीपक बैज की जब नियुक्ति हुई तब यह नहीं बताया गया था कि वे इस तारीख तक अध्यक्ष रहेंगे। वे कब तक दायित्व निभाएंगे, यह सब निर्णय हाईकमान का होता है। कार्यकाल की समय सीमा नहीं होती।

सिंहदेव ने कहा कि कुछ लोग मन की बात को रोक नहीं पाते, लेकिन ये निर्णय हाईकमान के होते हैं, उनको लेने देना चाहिए। सिंहदेव ने कहा अपने तरफ से इस तरह के पोस्ट अनावश्यक रूप से स्थिति को और बिगाड़ते हैं।

सोशल मीडिया में वायरल पोस्ट

सोशल मीडिया में वायरल पोस्ट

……………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें..

सिंहदेव बोले- प्रदेश अध्यक्ष बनने को तैयार हूं: कहा- भूपेश से कभी कड़वाहट नहीं रही, विष्णुदेव साय अच्छे आदमी, लेकिन सरकार फेल

टीएस सिंहदेव ने दैनिक भास्कर डिजिटल से बातचीत की और खुलकर अपनी राय रखी।

टीएस सिंहदेव ने दैनिक भास्कर डिजिटल से बातचीत की और खुलकर अपनी राय रखी।

छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्होंने प्रदेश की राजनीति, कांग्रेस की मौजूदा स्थिति और अपनी भूमिका को लेकर खुलकर अपनी राय रखी। दैनिक भास्कर डिजिटल से खास बातचीत में पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस को अलग चुनाव के लिए खुद के लिए बेहतर विकल्प बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी मिलेगी तो प्रदेश अध्यक्ष बनने को तैयार हूं, भूपेश से कभी कड़वाहट नहीं रही। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button