टॉप न्यूज़

Durg Congress Leader Prakash Singh Kashyap Murder Case


छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कांग्रेस के मंडल कोषाध्यक्ष प्रकाश सिंह कश्यप की हत्या मामले में पुलिस ने 3 नाबालिग समेत 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है। जांच में सामने आया है कि वारदात से कुछ देर पहले कांग्रेस नेता और उनके साथियों ने रास्ता पूछने के लिए बा

.

आरोपियों ने रास्ता बताने के बाद उनका पीछा शुरू कर दिया। जैसे ही उन्हें दुर्ग-धमधा रोड पर सुनसान जगह मिली, उन्होंने डंडा अड़ाकर बाइक रुकवाई और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर प्रकाश सिंह कश्यप पर धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी मोबाइल और कैश लेकर फरार हो गए थे।

कांग्रेस नेता की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन नाबालिगों को भी पकड़ा है।

कांग्रेस नेता की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन नाबालिगों को भी पकड़ा है।

जानिए क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक 2 अगस्त की रात तुमाकला के रहने वाले चोवाराम लोधी अपने परिचित भूषण पटेल और प्रकाश सिंह कश्यप के साथ जुनवानी के अस्पताल से वापस घर की ओर जा रहे थे। आगे जाकर रास्ता भटकने पर उन्होंने एक बाइक पर सवार 4 युवकों से पता पूछा। आरोपियों ने उन्हें रास्ता बता दिया, लेकिन इसके बाद उनकी बाइक के पीछे लग गए।

आगे आरोपियों ने बाइक सवारों को रोककर लूट के नीयत से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल प्रकाश सिंह कश्यप को जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चौकी जेवरा सिरसा पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

धमधा मंडल के कोषाध्यक्ष की लूटेरों ने कर दी हत्या।

धमधा मंडल के कोषाध्यक्ष की लूटेरों ने कर दी हत्या।

सुनसान सड़क पर राहगीरों को बनाते थे निशाना

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक आरोपी देर रात सुनसान सड़क पर राहगीरों को निशाना बनाकर लूटपाट करते थे। मामले में पुलिस ने कादम्बरी नगर, मोहन नगर निवासी 19 वर्षीय आदर्श उर्फ लाल को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा तीन नाबालिगों को भी पकड़ा गया है।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस के तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर किया था प्रदर्शन।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस के तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर किया था प्रदर्शन।

कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन भी किया था। उन्होंने कहा था कि एक तरफ डायल-112 की नई गाड़ियां, पेट्रोलिंग गाड़ियां आने पर पुलिस ने बड़े-बड़े दावे किए थे कि अब रात्रि गस्त मुस्तैदी से होगी। लेकिन बीच सड़क पर इस तरह सरेराह कांग्रेस नेता की हत्या ने दुर्ग में कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। कुछ महीने पहले ही इसी मार्ग पर आरोपी हथियार के साथ ट्रक चालक को रोकते हुए दिख रहे थे।

100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले

पुलिस ने घटनास्थल से लेकर दुर्ग, भिलाई और धमधा मार्ग पर लगे 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। सबूतों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक आरोपी आदर्श उर्फ लाल और तीन विधि से संघर्षरत बालकों को कस्टडी में लिया गया।

उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई बाइक, धारदार हथियार, पाइप, डंडा और लूटे गए कैश बरामद कर लिए गए है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

……………………

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

दुर्ग में कांग्रेस नेता को चाकू से गोदकर मार-डाला:लूट का विरोध करने पर हत्या; देर-रात लौट रहे थे, मोबाइल-कैश लेकर भागे बदमाश

दुर्ग में सरेराह कांग्रेस नेता की हत्या कर दी गई।

दुर्ग में सरेराह कांग्रेस नेता की हत्या कर दी गई।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सरेराह कांग्रेस नेता की हत्या कर दी गई। लूट की नीयत से बाइक सवार 4 बदमाशों ने उन्हें रोका। विरोध करने पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद 4 हजार कैश और मोबाइल लेकर भाग निकले। कांग्रेस नेता के साथ बाइक पर बैठे 2 युवकों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button