स्मार्ट मीटर और पीएम सूर्यघर योजना से बिजली उपभोक्ताओं को मिल रही राहत, 43 लाख परिसरों में लगे स्मार्ट मीटर

राज्य में स्मार्ट मीटर और प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बिजली व्यवस्था में पारदर्शिता के साथ उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिल रही है। बिजली कंपनी के एमडी भीम सिंह कंवर के अनुसार, अब तक करीब 43 लाख परिसरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।
मई 2025 से जुलाई 2026 तक के आंकड़ों के विश्लेषण में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली खपत में कोई अवांछित वृद्धि नहीं मिली है। यह विश्लेषण स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद की स्थिति को दर्शाता है।
पीएम सूर्यघर योजना के तहत अब तक 1,11,713 सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। प्रतिदिन 500 से अधिक नए प्लांट लगाए जा रहे हैं। विभाग के अनुसार, सोलर प्लांट लगाने से कई उपभोक्ता बिजली खपत के निचले स्लैब में आ गए हैं।
वर्ष 2026-27 में 400 यूनिट से अधिक खपत वाले घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या घटकर 2.56 लाख रह गई है। वहीं, 35 हजार से अधिक सोलर उपभोक्ताओं के बिजली बिल शून्य आ रहे हैं।
योजना में तीन किलोवाट के सोलर प्लांट पर केंद्र से 78 हजार और राज्य सरकार से 30 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिलती है। अब तक दोनों सरकारें क्रमशः 661 करोड़ और 225 करोड़ रुपये की सहायता दे चुकी हैं।




